गांव में नालिया समय पर नहीं हो रही सफाई कचरे के ढेर जमा..स्वच्छता में अनियमितता,ग्रामीण परेशान
शाहपुरा@(किशन वैष्णव) नई राज्यास गांव में सगस महाराज मंदिर के निकट नाले की सफाई समय पर नहीं होने से जलभराव व कचरा एकत्रित हो रहा है।ग्रामीण शिवराज गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में समय पर सफाई नहीं होने से अव्यवस्थाओं का आलम दिखाई दे रहा है। सगस महाराज के निकट नाले की सफाई नहीं होने से नाला चौक हो रहा है जिससे पानी की निकासी नहीं होती है।गुर्जर ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को कहा ग्राम पंचायत सरपंच को भी सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।तथा लंबे समय से जलभराव के कारण बीमारियां फैलने की आशंका जताई गई।निकट ही धार्मिक स्थान है गंदगी और बदबू से भक्तों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
