कलशयात्रा के साथ लखमणियास में नव कुंडात्मक महारुद्र यज्ञ शुरू देवनारायण मंदिर पर होगी कलश स्थापना

सांवर वैष्णव
सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के लखमणियास गांव में रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई, धोलाई देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत रविवार से हुईु । ग्रामीण कालूलाल जाट ने बताया की लखमणियास गांव में धोलाई के देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना को लेकर सात दिवसीय नव कुण्डात्मक महारुद्र यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलशयात्रा के साथ हुई । जिसको लेकर रविवार गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, मंदिर शिखर पर 9 मई शनिवार दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में कलश की स्थापना होगी और यज्ञ की पूर्णाहुति होगी । यज्ञ आचार्य पंडित चांदमल उपाध्याय सवाईपुर में बताया कि रविवार प्रातः 9:15 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से पूजा पाठ कर 108 कलशों को जल से भरा गया, इसके बाद चारभुजा नाथ की शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई, कलश यात्रा में 108 महिलाएं व बालिकाएं सज-संवरकर कलश यात्रा में शामिल हुई, डीजे व ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, जिसमें महिला पुरुष एवं युवतियां भगवान के भक्तिमय भजनों पर नाचने घूमने लगे, वहीं रविवार दोपहर 3:15 बजे मंडप प्रवेश किया और ग्राम देवि देवताओं की पूजा-अर्चना कर स्थापना की तथा सायं 5:15 बजे हवन कुंड में अग्नि की स्थापना की, हवन कुंड में 35 जोड़ो ने आहुतियां लगाई, इस दौरान 8 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया । वही सायं 6:15 बजे आरती की गई । इस दौरान प्रधान कुंड की बोली 2 लाख 11 हजार पर मांगी लाल गाड़री के नाम रही । सात दिवसीय महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहुति 9 मई को दोपहर 12:15 होगी ।।