11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

हरि शंकर माली

दूनी/टोंक। स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है। बास खेड़िया क्षेत्र में खेत से भूसा लेकर लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संपर्क 11 केवी बिजली लाइन से हो गया। इस दौरान सरोली निवासी खुशीराम जाट (25), पिता दयाल राम जाट, करंट की चपेट में आ गए।हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें दूनी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही दूनी थाना पुलिस के एएसआई उदय लाल और बद्री लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है