बांदीकुई में निकली भव्य निशान व कलश यात्रा, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा ने निशान धारण कर लगाई हाजिरी

चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

 

अमर चन्द बैरवा

दौसा|स्मार्ट हलचल|बांदीकुई श्री श्याम सेवा परिवार,साकेत धाम बांदीकुई के तत्वावधान में चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के तहत भव्य निशान एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विधायक भागचंद टाकड़ा ने श्याम प्रेमियों के साथ निशान धारण कर सहभागिता की और बाबा श्याम के जयकारों के बीच अपनी श्रद्धा प्रकट की।निशान एवं कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाबा श्याम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। श्याम भक्तों ने उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में भाग लेकर

*बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।*

चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव के आयोजन से बांदीकुई में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। यात्रा में विधायक भागचंद टाकड़ा की सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बाबा श्याम की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहने तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की मंगल कामना की गई।