सुरेश चंद्र मेघवंशी
मोड़ का निंबाहेड़ा । कालियास गांव में बुधवार देर शाम करीब 8:00 बजे एक बड़ा अग्निकांड हो गया। कालियास गांव के बस स्टैंड के पास भंवर सिंह चुंडावत की हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान दुकान में रखे गैस सिलेंडरों ने आग पकड़ ली, जिससे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है,
ग्रामीणों ने तत्परता से आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन गैस सिलेंडर द्वारा आग पकड़ने से लोगों में भय व्याप्त हो गया।, वहीं प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।लेकिन कई घंटों तक दुकान से लगातार आग की लपटे निकलती रही ।
वही पीड़ित व्यापारी भंवर सिंह चुंडावत का कहना है कि मैं शाम को दुकान बंद करके घर पर चला गया और आसपास के लोगों ने दुकान में धुवां उठता हुआ दिखाई दिया तो मुझे कॉल किया मैं आया तब तक दुकान में भयंकर रूप से आग लग चुकी थी घरेलू कार्य के लिए रखे थे । आग पकड़ने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया और दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
