Homeराज्यउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय महामंत्री ने महेंद्र सिंह तोमर को बनाया कानपुर मंडल अध्यक्ष

राष्ट्रीय महामंत्री ने महेंद्र सिंह तोमर को बनाया कानपुर मंडल अध्यक्ष

संगठन का विस्तार और समाज का उत्थान ही पहली प्राथमिकता। महेन्द्र सिंह तोमर

स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजावत राजू एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह तोमर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। वही दूसरी ओर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई हैं वह उसे बाखूबी निभाते हुए संगठन का विस्तार करते हुए समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेगे। वही जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि महेंद्र सिंह तोमर के मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को अत्यधिक बल मिला है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर को पद की गरिमा बनाए रखने ईमानदारी व निष्पक्षता से काम करने और हर हाल में देश एवं संगठन की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत एड पंकज राजावत पंकज तोमर मनबोधन सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES