Homeभीलवाड़ाकन्या महाविद्यालय मे हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

कन्या महाविद्यालय मे हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

स्मार्ट हलचल-तसवारिया बांसा (बृजेश दाधीच) शाहपुरा जिला मुख्यालय के महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या महाविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डाॅ.ओमप्रकाश कुमावत व रामबक्ष दाखेडा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पवित्र तिरंगे को प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक , कर्मचारी और विद्यार्थियों के द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामनिवास धाम व्यवस्थापक रामबक्ष दाखेडा, मुख्य अतिथि संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार, बंशीलाल छीपा थे | कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि वीर शहीदों का जीवन संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो इसके पीछे वीर जवानों का बलिदान ही है। मैं उन वीर जवानों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था और हम भारतीयो को गर्व करना चाहिए कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं।
संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय के प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार ने कहा कि आज का यह दिन भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन हर भारतवासियों के लिए गौरवशाली दिन है जिसे सभी भारतीय धूमधाम से मनाते हैं। देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए वीर जवानों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर बारी-बारी से शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व देश भक्ति कविता व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये | कार्यक्रम का संचालन पूर्णा पारीक ने किया साथ ही इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश वर्मा, राजेश कुमावत, अभिषेक बसेर, अमित शर्मा, बृजेश शर्मा, लेखराज पाराशर, सम्पत माली, रेहाना परविन, सरिता छीपा, ज्योति शर्मा, तृप्ति पारीक सहित कर्मचारीगण और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES