गंगापुर – कारोई थाने की मेश मे फांसी के फंदे पर एएसआई विष्णु सिंह का शव फंदे से लटका मिला । सुबह थाने का लांगरी जब वहां गया तब घटना का पता लगा । लबें समय से कार्य को लेकर मृतक एएसआई तनाव मे था । कारोई थाने मे तैनात था एएसआई विष्णु सिंह, मृतक रानोली सीकर का रहने वाला है। सूचना मिलने परआला अधिकारी मोके पर पहुंचे, गौरतलब है कि दो माह मे दूसरा एएसआई भीलवाड़ा पुलिस ने खोया है । विष्णु सिंह हाल ही मे हेड कांस्टेबल से एएसआई बना था । भीलवाड़ा पुलिस मे शोक की लहर है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया ओर आवश्यक कार्यवाही की । पुलिस मौत के कारणो की जानकारी जुटा रही है।
