गंगापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर कठोर व्रत रखा।
प्रातःकाल से ही महिलाएं सज-धजकर सामूहिक रूप से करवा चौथ माता की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। उन्होंने अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने चांद को अर्घ्य चढ़ाकर अपना व्रत खोला। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से करवा चौथ का उद्यापन भी किया गया।इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पर्व को यादगार बनाया।