Homeराज्यउत्तर प्रदेशमौनी अमावस्या पर काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था...

मौनी अमावस्या पर काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

 शीतल निर्भीक
वाराणसी।स्मार्ट हलचल/मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने काशी की गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा के तट पर स्नान के साथ ही दान और पुण्य करते नजर आ रहे हैं। गंगा स्नान करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में भोले भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालु मौन होकर मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। अस्सी से राजघाट तक प्रमुख घाटों पर स्नान के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

इस दौरान श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, साथ ही सूर्य की उपासना कर रहे हैं। सुबह-सुबह गंगा घाटों पर तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा घाट पर स्नान करने के बाद महिलाओं ने दान किया।

मौनी अमावस्या पर आज श्रद्धालु सर्वार्थ सिद्धि योग में उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाऐ। सूर्योदय के साथ ही स्नान, दान और पूजन के अनुष्ठान शुरू हो रहे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। शुभ योग में मौनी अमावस्या का व्रत और स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों पर लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। बनारस में मौनी अमावस्या धूमधाम से मनाई जा रही है।

पश्चिम वाहिनी स्नान पर्व आज
मौनी अमावस्या पर लगने वाले पचबहनी (पश्चिम वाहिनी) स्नान पर्व पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। पुलिस ने गंगा घाटों व कस्बों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की है।मौनी अमावस्या पर क्षेत्र के गौराउपरवार,चंद्रावती, मुरीदपुर, परनापुर, सरसौल, बलुआघाट तक पचबहनी स्नान के लिए शहर व देहात के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर सहित कई जनपदों से आकर स्नान कर मन्नतें भी मांगते हैं।

RELATED ARTICLES