बिजोलिया में आत्मा योजनांतर्गत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी आयोजित

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन पंचायत समिति सभागार, बिजोलिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा ने की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास अधिकारी अशेष शर्मा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष शांतिलाल जोशी, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी उदयलाल कोली, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी विट्ठल तिवारी, मंडल महामंत्री मुकेश धाकड़,पंकज विजय,विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक कालु कुमार पुरी,उमाशंकर वैष्णव, राजू अहीर, राजू सुथार, देवीलाल कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए समय पर फसलों की बुवाई करने, मृदा नमूना परीक्षण करवाने तथा कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी सलाह के अनुसार खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक नियमानुसार पहुंचाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गोष्ठी में ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सहायक कृषि अधिकारी उदयलाल कोली ने किया। उन्होंने विधायक के समक्ष कृषि विभाग के लिए सभा भवन निर्माण, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि पर्यवेक्षक पद स्वीकृत करने, उद्यान विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत कराने, बिजोलिया ब्लॉक स्तर पर कृषि अधिकारी का पद स्वीकृत कराने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला निर्माण की मांग रखी।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी ललित कुमार धाकड़, कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम बलाई, विमला कुमारी खटीक, तरुण कुमार मीणा, दिनेश कुमार धाकड़, ओम हरि शर्मा तथा आत्मा योजना के सभी कृषक मित्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात विधायक गोपाल खंडेलवाल ने पंचायत समिति प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।