काछोला में 40 वरिष्ठ जनों का प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
काछोला 25 जून -स्मार्ट हलचल।कस्बे में महेश नवमी महोत्सव को लेकर सामाजिक समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ,प्रादेशिक महासभा के अध्यक्ष कैलाश कोठारी, राकेश माहेश्वरी, जगदीश कोगटा,रमेश बसेर,गोर्वधन लाल झंवर,नगर अध्यक्ष सूरत राम गगरानी, भगवान काबरा सहित ने तहसील क्षेत्र के 40 वरिष्ठ जनों का प्रशस्ति पत्र,शुगर लेवल चेक अप मशीन व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अतिथियों ने वरिष्ठ जनों का सम्मान को लेकर कहा कि वरिष्ठ जन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वे हमारे सामाजिक मूल्यों और संस्कारों के मुख्य संरक्षक होते हैं। उनका अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए एक मजबूत मार्गदर्शक का कार्य करता है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना कोई भी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से नहीं जुड़ सकता।
