घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार।
> आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल व चाकू किया जप्त।
रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/जिले की सदर थाना पुलिस ने हाइवे पर चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात का 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को रायपुर स्टेट हाईवे पर दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट की घटनाएं घटित हुई है, जिस पर थाना सदर झालावाड़ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर दिनांक 12 नवंबर को घटना में वांछित आरोपी 1. बजरंग लाल पुत्र गोकुल जाति गूर्जर उम्र 38 साल निवासी जटा शंकर की गली कुम्हार मोहल्ला झालरापाटन पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ व 2. रमेशचन्द पुत्र दुलीचन्द जाति जाटव उम्र 52 साल निवासी मिर्जापुर थाना अन्ता जिला बारां हाल जटा शंकर की गली कुम्हार मोहल्ला झालरापाटन को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना का विवरण :-* दिनांक 11 नवंबर को फरियादी दिलीप सिंह पुत्र जसवंतसिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी मालपुरा थाना सुनेल जिला झालावाड़ ने एसआरजीएच झालावाड़ में पर्चा बयान दिया कि दिनांक 11 नवंबर को समय करीब शाम को 4.30 बजे की बात है कि मैं व मेरे काकाजी का लड़का दोनों मेरी मोटरसाइकिल से मेरी बहिन के ससुराल सुवास से झालावाड आ रहे थे जैसे ही हम पिपलोद गांव के पास नायरा पेट्रोल पम्प के नजदीक रोड पर पहुचे कि सामने से एक बजाज मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बैठकर आये और मेरी मोटरसाइकिल के सामने आकर मुझे रुकवाया और मेरे जेबों की तलाशी लेने लगे और चाकू दिखाकर मेरे साथ लूटपाट करने की कोशिश की जिसका मैंने विरोध किया तो चाकू से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से वार किये जिससे मेरे शरीर पर चोटें लगी। राहगीरों के आने पर दोनों व्यक्ति मारपीट कर भाग गये। इत्यादी पर्चा बयान पर थाना सदर झालावाड़ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
*कार्यवाही पुलिस :-* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक झालावाड़ हर्षराज खरेडा वृताधिकारी झालावाड़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सदर झालावाड मोहम्मद इब्राहिम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 12. नवंबर को पुलिस थाना सदर झालावाड़ द्वारा उक्त प्रकरण की घटना में शामिल वांछित आरोपीगण 1. बजरंग लाल पुत्र गोकुल जाति गूर्जर उम्र 38 साल निवासी जटा शंकर की गली कुम्हार मोहल्ला झालरापाटन व 2. रमेशचन्द पुत्र दुलीचन्द जाति जाटव उम्र 52 साल निवासी मिर्जापुर थाना अन्ता जिला बारां हाल जटा शंकर की गली कुम्हार मोहल्ला झालरापाटन को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बजाज सीटी 100 व चाकू को बरामद किया जा चुका है। उक्त घटना के संबंध में मुलजिमानों से गहनता से अनुसंधान जारी है।
*तरीका वारदात:-* आरोपीगण नशे के आदि है जो हाईवे व अन्य आम रास्तों पर आने-जाने वाले राहगीरों से लूटपाट व मारपीट कर गम्भीर घटनाओं को अंजाम देते है।
*गिरफ्तारशुदा मुलजिमानों का पूर्व आपराधिक रेकार्ड:-*
*1. बजरंग लाल पुत्र गोकुल जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला जटा शंकर गली झालरापाटन थाना झालरापाटन जिला झालावाड़।*
क्र.सं. नाम थाना मुकदमा नम्बर धारा
01 झालरापाटन 183/2007 457 आईपीसी
02 झालरापाटन 285/2007 384 आईपीसी
03 झालरापाटन 155/2008 394,34 आईपीसी
04 झालरापाटन 225/2008 399,402 आईपीसी 4/25 आर्म्स एक्ट
05 झालरापाटन 138/2009 279,337 आईपीसी
06 झालरापाटन 183/2012 323,325,34 आईपीसी
07 झालरापाटन 141/2014 4/25 आर्म्स एक्ट
08 झालरापाटन 244/2023 143,341,323,147,149,336,427 आईपीसी
09 झालरापाटन 105/2024 13 आरपीजीओ
10 झालरापाटन 277/2024 126(2),115(2) बीएनएस
*2. रमेशचन्द पुत्र दुलीचन्द जाति जाटव उम्र 52 साल निवासी मिर्जापुर थाना अन्ता जिला बारां हाल जटाशंकर की गली कुम्हार मोहल्ला झालरापाटन जिला झालावाड़।*
क्र.सं. नाम थाना मुकदमा नम्बर धारा
01 पुलिस थाना अंता जिला बारां 290/1999 341,336,323,325 आईपीसी
02 पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ 251/2009 16/54 एक्साईज एक्ट
03 पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ 70/2011 4/25 आर्म्स एक्ट
04 पुलिस थाना सदर झालावाड़ 273/2011 379 आईपीसी
05 पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ 263/2012 4/25 आर्म्स एक्ट
06 पुलिस थाना झालरापाटन जिला झालावाड़ 273/2019 13 आरपीजीओ
*गठित विशेष टीम:-* थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम पु.नि., पवन कुमार हैड कानि. 1091, मांगीलाल कानि 1361, सुरेश कुमार कानि. 158
—