केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए थाना प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षकों ने लिया खेल मैदान का जायजा

सूरौठ। स्मार्ट हलचल।पुलिस विभाग की ओर से सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली करौली पुलिस लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर एवं शारीरिक शिक्षकों ने खेल मैदान का जायजा लिया। इस अवसर पर आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह, विश्राम मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा, गब्बर सिंह, सुनील यादव, विष्णु, करतार सिंह आदि ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर पहुंच कर मैदान की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बताया गया कि केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में 22 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जाएगी। करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।