Homeभीलवाड़ाविश्वास हो और श्रद्धा का अभाव हो तब काम नहीं बन सकता:...

विश्वास हो और श्रद्धा का अभाव हो तब काम नहीं बन सकता: उपप्रवर्तिनी दिव्यप्रभा

विश्वास हो और श्रद्धा का अभाव हो तब काम नहीं बन सकता: उपप्रवर्तिनी दिव्यप्रभा

भादसोड़ा श्रीसंघ के पदाधिकारीयों ने उपप्रवर्तिनी दिव्यप्रभा को वर्ष 2024 के चातुर्मास के लिए साध्वी वृंद को विनती पत्र प्रदान किया

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/ शहर के अहिंसा भवन शास्त्रीनगर मे आयोजित धर्मसभा में उप प्रवर्तिनी दिव्यप्रभा ने सैकड़ों श्रृद्वालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव के मन में परमात्मा के प्रति श्रद्धा और भक्ति हो जाए तब विश्वास रूपी शिव को पा सकता है। श्रद्धा हो लेकिन विश्वास न हो तो काम नहीं बनता है। विश्वास हो और श्रद्धा का अभाव हो तब भी काम नहीं बन सकता है। जब ये दोनों मिल जाते हैं तो मन में प्रेम जागृत होता है। इसी प्रेम से प्रभु की प्राप्त कर सकता है। परमात्मा के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ अपना सब कुछ सौंप कर गुरु के बताए मार्ग पर चलकर प्रभु का भजन करे यही मानव धर्म है। तभी वो जीवन को सार्थक बनाकर अपनी आत्मा को परमात्मा बना पाएगा। इस दौरान साध्वी निरूपमा ने कहा कि आत्मा अजर अमर अविनाशी है शरीर मरता हैं आत्मा नहीं। प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया इस अवसर पर भादसोड़ा श्रीसंघ के अध्यक्ष रोशनलाल बोहरा, उपाध्यक्ष हस्तीमल बोहरा, मंत्री रमेश चंडालिया, महेंद्र चोरडि़या, युवा अध्यक्ष अनिल चंडालिया, आदि पदाधिकारी ने उपप्रवर्तिनी दिव्यप्रभा को वर्ष 2024 के चातुर्मास के लिए साध्वी वृंद को विनती पत्र प्रदान किया। सभी अतिथि पदाधिकारियों का अहिंसा भवन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बाबेल, ओमप्रकाश सिसोदिया, विनोद बोहरा मंत्री दिनेश बोहरा सरदार सिंह कावडि़या ने शोल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES