लाडपुरा: भव्य कलश यात्रा के साथ 24 मई से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

लाडपुरा: भव्य कलश यात्रा के साथ 24 मई से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

लाडपुरा (शिव जांगिड़)।
कस्बे के सामुदायिक भवन में 24 मई (रविवार) से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कथा की शुरुआत रविवार सुबह एक विशाल कलश यात्रा के साथ की जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

सुबह 8 बजे निकलेगी भव्य कलश यात्रा

चारभुजा नाथ मंदिर कमेटी के संरक्षक रणजीत सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 8 बजे ‘बाग वाले कुएं’ से मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होते हुए कथा स्थल (सामुदायिक भवन) पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी।

प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे से बहेगी ज्ञान गंगा

सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक राकेश मिश्रा महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा की महिमा और भगवान की लीलाओं का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे सप्ताह इस संगीतमय कथा का लाभ उठा सकेंगे।

नोट: इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 30 मई (शनिवार) को पूर्णाहूति और महाप्रसादी के साथ होगा।