शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार चित्तौड़ की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने लाडपुरा चौराहे पर पीछे लेते समय एक बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर चालक को पीछे आ रही बाइक दिखाई नहीं दी और ट्रेलर बाइक के ऊपर चढ़ गया, जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत रही कि बाइक चालक के मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। जिससे कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही लाडपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर सड़क मार्ग सुचारू करवाया। मामले में लाडपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस लाडपुरा चौराहे पर स्थित आस-पास के गांव लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करके घर चले जाते हैं, जिसकी वजह से यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इस हादसे से जुड़े 3 बड़े कारण
1. पीछे न दिखना: ट्रेलर पीछे ले रहा था और पीछे बाइक आ गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
2. सड़क किनारे अवैध पार्किंग: ग्रामीणों के अनुसार लोग लाडपुरा चौराहे के पास वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे वजह से यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
3. लाडपुरा चौराहे के 50 मीटर तक नो-पार्किंग*: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को यहां सख्ती से नो-पार्किंग लागू करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों की चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे पर सड़क किनारे लोग वाहन खड़े करके घर चले जाते हैं। इसी वजह से यहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
