केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे-संसद में चर्चा और प्रधानमंत्री से माफी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, टोंक विधायक सचिन पायलट के निर्देशानुसार बुधवार को देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, टोंक के संयुक्त तत्वावधान में छावनी सर्किल पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।उन्होंने इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित बर्बर कार्रवाई की निंदा करते हुए इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग उठाई।प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, दिनेश चौरसिया, शब्बीर भाई पार्षद, अल्का बैरवा, एडवोकेट देवकरण गुर्जर, मनिंदर बैरवा, धर्मेंद्र सालोदिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी मीना, शहर अध्यक्ष इरशाद बेग, जर्रार भाई, नवीन बैरवा, इमरान पहलवान, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, आकाश बैरवा, आबिद मेव, राजेन्द्र बोकण, महेन्द्र बैरवा, सुरेन्द्र (सेवादल), मनीष चौकी, विष्णु बैरवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
