लाडपुरा: श्री चारभुजा नाथ मंदिर में शोभायात्रा, छप्पन भोग की झांकी और महा आरती का आयोजन, भक्तों में प्रसाद वितरण

शिव जांगिड़

स्मार्ट हलचल।बुधवार को लाडपुरा ग्राम स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। कास्ट परिवार ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। पुजारी बनवारी वैष्णव द्वारा चारभुजानाथ का दुग्धाभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर में महा आरती का आयोजन हुआ और अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। कस्बे वासियों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। जो चारभुजा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से भ्रमण होते पुनः चारभुजा मंदिर पर शोभायात्रा पहुंचने पर समाज बंधुओं द्वारा आरति कर प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में ग्रामवासीयो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

श्री चारभुजा नाथ मंदिर लाडपुरा ग्राम में बुधवार को कास्ट परिवार ने भक्ति भाव से शोभा यात्रा निकाली गई छप्पन भोग की झांकी सजाई और महा आरती कर प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में:
1. *छप्पन भोग की झांकी* सजाई गई
2. *महा आरती* की गई
3. अंत में सभी श्रद्धालुओं को *प्रसाद वितरण* किया गया।

इस दौरान छप्पन भोग की सुंदर झांकी सजाई गई और महा आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।