Homeराजस्थानअलवरजमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

बानसूर ।स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती उपखंड नारायणपुर के ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़ के गांव भोजपुरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर कर दिया। एएसआई शेरसिंह ने बताया कि गांव भोजपुरी में चारागाह भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के करतार सिंह, कैलाश, रतन सिंह, मूमल देवी, मीरा देवी, मेंबर सिंह और दूसरे पक्ष के नाथूराम और जगराम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अलवर रेफर किया है। जिनमें करतार सिंह, कैलाश, मीरा देवी, लाडा देवी और जगराम गुर्जर शामिल है। देर शाम पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES