लापरवाही की चिंगारी से भड़क सकती थी आग …

भीलवाड़ा/ यह नजारा बुधवार सुबह रोडवेज डिपो के सामने स्थित एचआरजे सेंटर के बाहर से लिया गया है, जहां नाले में जमा कचरे से जबरदस्त लपटें उठ रही थी । इस चिंगारी के पीछे लापरवाही किसकी रही, ये जानकारी नहीं मिल पाई‌। लेकिन लापरवाही की उठी इस चिंगारी से पास में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेकर विकराल रूप ले सकती थी । गत् दिनों नेहरू रोड पर हुई घटना के दौरान भी खड़ी एक कार के पास कचरा जला दिए जाने से कार जलकर खाक हो गई थी।