Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्व.महावीर सिंह यादव की कमी आज भी जसवंतनगर में खलती है: शिवपाल...

स्व.महावीर सिंह यादव की कमी आज भी जसवंतनगर में खलती है: शिवपाल सिंह यादव

(सुघर सिंह सैफई)

स्मार्ट हलचल|जसवंतनगर (इटावा) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की स्मृति में रविवार को जसवंत नगर इलाका शोक में डूबा रहा।आज के दिन ही 2023 में नगर पालिका चुनाव के दिन इस दुनिया को वह 81 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गये थे।
उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर फतेहपुरा (धनुआ)गांव में आयोजित स्मृति सभा और शांति हवन में बोलते पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय महावीर सिंह की स्मृतियां आज भी उन्हें उन्हें भीतर तक झकझोरती और दुखी करती हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय महावीर सिंह ऐसे समाजवादी नेता थे ,जिन्होंने स्वर्गीय नेताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए जसवंतनगर इलाके में समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया था।उन्होंने पार्टी को न केवल मजबूती दी थी ,बल्कि उनकी वजह से जसवंत नगर इलाके में हर चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होती थी।
श्री यादव ने कहा कि उनकी कमी इसलिए और खलती है कि जब वह जीवित थे, तो वह जसवंत नगर क्षेत्र में लोगों की समस्याएं काफी कुछ हल कर दिया करते थे। हमें फ्री रखते थे। वह बड़े दिलखुश इंसान थे और हर जगह वह हम लोगों को प्रफुल्लित करते थे। टेंशन में नहीं आने देते थे।
स्वर्गीय श्री महावीर सिंह की स्मृति में रविवार को फतेहपुरा गांव में उनकी समाधि स्थल पर दूसरा स्मृति दिवस और शांति हवन का आयोजन उनके सुपौत्र गणों विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू और आशुतोष यादव टोनू और भाई रघुवीर सिंह यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के जिलों के लोगों ने हिस्सा लिया।
शिवपाल सिंह यादव के अलावा उनके सुपुत्र सांसद बदायूं आदित्य यादव भी हवन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे । उनके अलावा पिलुवा महावीर मंदिर के महंत स्वामी हरभजन दास भी शांति यज्ञ में मौजूद थे।
प्रातः 9:30 बजे आरंभ हुआ शांति हवन 2 घंटे तक चला और हर किसी ने यज्ञ में स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डाली।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद यादव, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव कन्नौज के पी डी ए संचालक अनिल प्रताप सिंह यादव, जिला समाजवादी पार्टी सचिव जितेंद्र मोना यादव, प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव गढ़ी,, ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, मास्टर विद्याराम यादव,गोपाल गुप्ता, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद नबी, बृजेंद्र यादव, सभासद शेष कुमार यादव बिल्लू, प्रमोद कुमार गुप्ता, क्षेत्रपाल सिंह यादव, मुकद्दम सिंह यादव, शाहजहांपुर, अश्विनी पुरवार ,मयंक बिधोलिया, सम्मिलित रहे तथा सभी ने शांति भवन स्थल पर स्थापित की गई स्वर्गीय महावीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में नगर पालिका के सभासद तथा इटावा मैनपुरी आदि जगहों के समाजवादी लोग कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES