महिला अधिकार अधिनियम 1956 पर विधिक साक्षरता शिविर

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल|उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीगोद में ‘नारी अधिकार अधिनियम 1956’ विषय पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (तालुका विधिक सेवा समिति, मांडलगढ़) द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुश्री प्रिया मीणा (न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तालुका सेवा समिति) के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में पी.एल.वी. कमलेश सुखवाल ने छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक व सचेत रहने हेतु प्रेरित किया। शिविर में 305 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। यह शिविर छात्राओं, शिक्षकों एवं संपूर्ण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा संवैधानिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य श्रीमती चंता गुर्जर, शुभ्रा शर्मा, ऊषा पारीक एवं मथुरा लाल उपस्थित रहे।