सांसद कोष से कड़ैल गांव को मिली ₹5 लाख की लाइब्रेरी , किया लोकार्पण

हरिप्रसाद शर्मा

पुष्कर /अजमेर/ स्मार्ट हलचल|पुष्कर के निकटवर्ती गाँव कडैंल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविवार को संसदीय क्षेत्र अजमेर के पुष्कर क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांसद निधि से ₹5 लाख की लागत से निर्मित वाचनालय भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा, पुस्तकालय एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ किसी भी समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से बेटियों और युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चौधरी ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में पुस्तकालयों और वाचनालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह वाचनालय विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा ज्ञानवर्धन का बेहतर केंद्र बनेगा।

संसदीय क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्धता* : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कड़ैल ग्राम वासियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र की जनता के लिए बेहतरीन काम कर रही है। संसदीय क्षेत्र अजमेर और मोदी सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते में संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध हूं।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, कड़ैल सरपंच लक्ष्मी कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।