बिजयनगर अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलहल|आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजयनगर में शनिवार को लायंस क्लब रॉयल बिजयनगर एवं कोगटा फाउंडेशन, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब अध्यक्ष कैलाश डूंगरवाल एवं विद्यालय अध्यक्ष बालमुकुंद कोगटा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कैलाश डूंगरवाल ने शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में समाज के सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन व संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ज्ञानचंद कोठारी, ज्ञानचंद बाफना, शांति कुमार चपलोत, गौतम बुरड़, डॉ. भूपेंद्र चौधरी, अमित लोढ़ा, भागचंद भटेवड़ा, सुरेंद्र सिंघवी, दिलीप मेहता सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य शक्ति सिंह राठौड़ ने सभी भामाशाहों, अतिथियों, लायंस क्लब रॉयल बिजयनगर एवं कोगटा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
