भड़ल्या नवमी पर 22 जुलाई को होगा मोटीस (पंवार) गोत्र का ब्यावला महोत्सव

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलहल|उपखंड क्षेत्र के गोरधा स्थित मीणा मोटीस (पंवार) गोत्र के कुलदेवता श्रीमांगट देव मंदिर में आयोजित समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी 22 जुलाई को भड़ल्या नवमी के पावन अवसर पर ब्यावला महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका दिव्या वैष्णव (जोधपुर) एवं भजन गायक कालू बडला अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
आयोजन के अगले दिन सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा धर्म लाभ लेने की अपील की गई।