लायंस क्लब विजयनगर एक्टिव का भव्य शुभारंभ, नई कार्यकारिणी का गठन

अनिल जांगिड़

 स्मार्ट हलचल।लायंस क्लब विजयनगर एक्टिव का शुभारंभ सोमवार, 1 जून 2026 को उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नवगठित कार्यकारिणी में लायन राधे गोपाल खंडेलवाल को अध्यक्ष, लायन चंद्रशेखर शर्मा को सचिव, लायन अशोक कुमार कुमठ को कोषाध्यक्ष तथा लायन विमलचंद कोठारी को उपाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में लायन श्रवण नागौरी, राजेंद्र कुमार धनोपिया, विश्वनाथ पाराशर, अजय शर्मा, निर्मल जैन, जी.एल. यादव, रामकुमार चौधरी, अमित उपाध्याय, अंकित लोढ़ा, अनिल आचार्य, राजकुमार बिंदल एवं विमल बंठ सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान आगामी सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने क्लब के माध्यम से समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकाधिक सेवा प्रकल्प संचालित करने का संकल्प लिया।