बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
स्मार्ट हलचल|डूंगला चित्तौड़गढ़ आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ो किसान शनि देव मंदिर डूंगला उपस्थित हुए तथा डोडा चूरा नस्टीकरण को लेकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश सताते हुए किसानों ने हुंकार भरी तथा दिनांक 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे चित्तौड़गढ़ में सांवलिया जी हॉस्पिटल से कलेक्टर तक विशाल रैली तथा कलेक्टरेट पर महापड़ाव और आमरण अनशन की घोषणा की जिसमें चित्तौड़गढ़ उदयपुर प्रतापगढ़ भीलवाड़ा झालावाड़ सहित हजारों किसानों के उपस्थित होने के कार्य योजना तय की गई। दुर्गेश जोशी ने बताया कि इस बार सरकार जब तक डोडा चुरा नष्टीकरण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देती है तब तक चित्तौड़गढ़ में पड़ाव रहेगा साथ ही सेवन सूत्री मांगे जिसमें मार्फीम नीति हटाने या 3.2 से पट्टे जारी करने अफीम का मूल्य वृद्धि करने एवं असमानता समाप्त करने, सीपीएस समाप्त करने तथा पुराने कटे हुए सभी पट्टे बहाल करने के साथ धारा 8/29 नारकोटिक्स एक्ट को हटाए जाने व डोडा चूरा को आबकारी विभाग को देने व मध्यप्रदेश की तरह डोडा चूरा नष्टीकरण जैसी विभिन्न मांगों को लेकर के यह महापड़ाव तय किया गया है।
दुर्गेश जोशी अध्यक्ष राष्ट्रीय अफीम किसान संघ।
