एडीपीसी डॉ शर्मा धामनिया सहित विद्यालयों का किया निरीक्षण
स्मार्ट हलचल|काछोला 30 जुलाई क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री सीनियर स्कूल में भीलवाड़ा एडीपीसी डॉ. कल्पना शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुनील राय पोरवाल ने गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय धामनिया का निरीक्षण किया।वाचन निरीक्षण के दौरान एडीपीसी डॉ शर्मा ने बाल वाटिका से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। SQAF पोर्टल पर गतिविधियों का इंद्राज के बारे में पीएम श्री गतिविधियों मैं हरित विद्यालय से संबंधित हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर स्वच्छता संदेश एवं वृक्षारोपण के बारे में प्रगति एवं विद्यालय के नामांकन व्यावसायिक शिक्षा में होने कार्य की जानकारी प्राप्त की।एडीपीसी डॉ कल्पना शर्मा ने कहा कि वेबसाइट शिक्षा में वर्तमान परिपेक्ष को देखकर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रायोगिक कार्य कराया जाए ताकि विद्यार्थी आने वाले समय में उनका उपयोग अपने जीवन में कर सके तथा रोजगार उन्मुख प्राप्त कर सके।
एडीपीसी शर्मा ने कहा कि विद्यालय में कचरा निस्तारण के लिए विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कचरा निस्तारण के लिए पीट बनवाकर उसे खाद का प्रयोग पौधों में करें।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील राय पोरवाल ने क्षतिग्रस्त व जर्जर भवनों को जमीन दोज किए गए भवन की जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। विगत सत्र में हुए कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर संविधान कक्ष एवं बाल वाटिका तथा व्यावसायिक शिक्षा के बारे में चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा व कौशल मित्र जगदीश चंद्र मंत्री ने एडीपीसी शर्मा ने जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
