भीलवाड़ा। हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी, प्रताप मंडल द्वारा महाराणा प्रताप सर्किल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर जल अर्पित कर विधि-विधान से साफ-सफाई व शुद्धिकरण किया गया।इसके पश्चात प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ उनके शौर्य और पराक्रम को याद किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव, महामंत्री भगवती लाल गुर्जर, थान सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, बंशी लाल कुमावत, विजय जायसवाल, मुकेश शर्मा, मंत्री बबली कंवर मेड़तिया, रेणु शर्मा, इंद्रजीत सिंह, पार्षद नैना व्यास, ठाकुर प्रसाद शर्मा, किशन व्यास, कुलदीप गुर्जर, मंगल सिंह, मनीष पाराशर, सुनीता खटीक, घनश्याम गोड और ललित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है और उनकी जयंती पर प्रतिमा की सेवा व माल्यार्पण करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
