बजरंग आचार्य
स्मार्ट हलचल|पूर्व विधायक नोहर बहादुर सिंह गोदारा के सुपुत्र अशोक कुमार गोदारा ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कालवास को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए ₹51,000 का उदार दान दिया है। यह राशि उन्होंने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से विद्यालय को प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद राम साहू और सभी शिक्षकों ने श्री गोदारा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह योगदान विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारानगर बबलेश शर्मा ने भी अशोक कुमार गोदारा के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और अन्य लोगों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की।