(गौ माता और श्वानों को खिलाई रोटी व लापसी, 20 कार्यकर्ताओं की टीम करती है नगर में वितरण)
गंगापुर
स्मार्ट हलचल|सेवा, करुणा और जीव दया की भावना को साकार करते हुए महावीर जीव दया संस्थान गंगापुर द्वारा पिछले सात वर्षों से लगातार गौ माता, श्वानों (कुत्तों), वानर राज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा का पुनीत कार्य किया जा रहा है। संस्थान की ओर से प्रतिदिन 50 किलो आटे की रोटियां तैयार करवाई जाती हैं तथा लगभग 20 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा पूरे गंगापुर नगर में मोहल्लेवार घूमकर इन रोटियों का वितरण किया जाता है।संस्थान के इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य बेजुबान पशु-पक्षियों एवं जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना तथा समाज में जीव दया और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। पिछले सात वर्षों से निरंतर चल रहे इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से अनेक मूक प्राणियों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में भाई दूज के पावन अवसर पर मनोहर लाल सोमानी ,सुनील सोमानी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ माता एवं श्वानों के लिए विशेष रूप से लापसी तैयार करवाई गई। इस अवसर पर संस्थान द्वारा बनाई गई रोटियों के साथ लापसी भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मूक प्राणियों को श्रद्धापूर्वक खिलाई गई।इस सेवा कार्य में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। भाई दूज के अवसर पर गौ माता एवं बेजुबान जीवों को भोजन करवाकर जीव दया का संदेश दिया गया। संस्थान के इस प्रयास की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर राजेश राका, डॉक्टर सतीश शर्मा, शोभालाल जीनगर, सीए सुनील जोशी,विद्या प्रसाद जोशी, प्रशांत सिंघवी,सुधीर सोमानी , सुभाष सोमानी,गोपाल झवर,दिनेश बाफना, संजय लोहिया, सुरेश शर्मा, राजकुमार सेन, अर्जुन लाल जीनगर, मुरली डांगी, दिनेश लक्षकार, गोविंद शर्मा, मुकेश रांका, संजय तेली, शिवकरण चंदेल, नानालाल बाफना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।