ग्राम पंचायत बिलोता की नवनिर्वाचित सरपंच बीना कुमारी मीणा सहित वार्ड पंचों का धन्यवाद यात्रा में जगह-जगह भव्य स्वागत-सम्मान

ग्राम पंचायत बालीथल की नवनिर्वाचित सरपंच रामजानकी देवी का भी ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़। स्मार्ट हलचल|उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलोता से नवनिर्वाचित सरपंच बीना कुमारी मीणा धर्मपत्नी अमित कुमार मीणा की गुरुवार, 12 नवम्बर को आयोजित धन्यवाद यात्रा के दौरान ग्राम बिलोता, खेड़ली एवं सहादत नगर में सर्वसमाज के ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत बिलोता के नवनिर्वाचित वार्ड पंच शिवराज (श्योराज) बारवाल मीना, सांवरा सैनी सहित अन्य वार्ड पंचों का भी ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। वहीं ग्राम पंचायत बालीथल की नवनिर्वाचित सरपंच रामजानकी देवी धर्मपत्नी महावीर मीणा निवासी कुंडिया का भी ग्रामीणों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर तथा जनप्रतिनिधियों को साफा एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर एवं पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिलोता की नवनिर्वाचित सरपंच बीना कुमारी मीणा, सरपंच प्रतिनिधि अमित कुमार मीणा, ग्राम पंचायत बालीथल की नवनिर्वाचित सरपंच रामजानकी देवी, सरपंच प्रतिनिधि महावीर मीणा तथा नवनिर्वाचित वार्ड पंच शिवराज बारवाल मीना, सांवरा सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आगामी पांच वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास एवं आमजन के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।