मांडलगढ़ में माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव, गायत्री काबरा बनी अध्यक्ष

मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|नगर माहेश्वरी महिला मंडल मांडलगढ़ के त्रिवर्षीय चुनाव महेश भवन, पुरानी आबादी मांडलगढ़ में आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया जिला महिला संगठन मंत्री सुमन पानी तथा इंदिरा विनय झवर के सान्निध्य में, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती अल्लाजी पाढ़ा एवं तहसील महिला मंडल अध्यक्ष व सचिव सच्चिदानंद असावा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्रीमती गायत्री काबरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर श्रीमती प्रियंका सोमानी, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती विनिता काष्ट, महासचिव पद पर श्रीमती कृष्णा काबरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार संगठन मंत्री के रूप में अभिलाषा गट्ट्याणी, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में आरती गट्ट्याणी, सहसचिव के रूप में राखी भंडारी, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में रेखा तुर्किया, संगिका पद पर रुकमान मूंदड़ा को चुना गया। सदस्य के रूप में चंद्रकला भूपाद, ज्योति सोमानी एवं संतोष भंडारी का चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता गट्ट्याणी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।