भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
स्मार्ट हलचल।श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की 15 क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव रविवार को अत्यंत शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और क्षेत्रीय नेतृत्व के चयन में अपनी अहम भूमिका निभाई।
मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई, जो दिन भर सुचारू रूप से चलती रही। युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक में भारी उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों पर समाजजनों की अच्छी खासी भीड़ रही।
कड़ी निगरानी में हुआ निष्पक्ष मतदान
जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती व नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने जानकारी दी कि चुनाव समिति द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई थीं। चुनाव समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय सभाओं के प्रभारियों ने लगातार निगरानी रखी, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
11 क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी की सूची
- आजाद नगर: अध्यक्ष- लादुलाल सोमानी, मंत्री- सुरेश समदानी
- चन्द्रशेखर आजाद नगर: अध्यक्ष- कमलेश काबरा, मंत्री- अश्विन तोतला
- बापूनगर: अध्यक्ष- संजय पेडीवाल, मंत्री- कैलाश लखोटिया
- पुर: अध्यक्ष- निर्मल कुमार पलोड़, मंत्री- गोपाल कृष्ण पलोड़
- काशीपुरी: अध्यक्ष- ओमप्रकाश जागेटिया, मंत्री- हरगोविन्द सोनी
- शास्त्रीनगर: अध्यक्ष- भैरूलाल सोमानी, मंत्री- मुकेश जागेटिया
- पुराना शहर: अध्यक्ष- सत्यनारायण तोतला, मंत्री- विनोद राठी
- संजय कॉलोनी: अध्यक्ष- श्यामलाल डाड, मंत्री- कैलाश चन्द्र मून्दड़ा
- सांगानेर: अध्यक्ष- महेश चन्द्र कोठारी, मंत्री- महावीर प्रसाद आगाल
- विजयसिंह पथिक नगर: अध्यक्ष- बनवारी लाल सोमानी, मंत्री- महावीर अजमेरा
- सुभाष नगर: अध्यक्ष- लक्ष्मीनारायण मून्दड़ा, मंत्री- प्रमोद मून्दड़ा
मतदान प्रक्रिया से निर्वाचित (4 क्षेत्रीय सभाएं)
- भोपालगंज: अध्यक्ष- मुकेश अजमेरा, मंत्री- रामनिवास लढ़ा
- तिलक नगर: अध्यक्ष- अशोक कुमार तुरकिया, मंत्री- सुशील बांगड़
- आरकेआरसी: अध्यक्ष- कृष्णगोपाल सोडानी (नेताजी)
- बसन्त विहार: अध्यक्ष- परीक्षित नामधर, मंत्री- कुंजबिहारी चाण्डक
70 अधिकारियों की टीम ने संभाला मोर्चा
जिला मंत्री रमेश चन्द्र राठी ने बताया कि इस संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोमानी, तेजकरण बहेड़िया के साथ 70 चुनाव अधिकारियों की टीम ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा समाजजन सुशील मरोटिया, रामकिशन सोनी, राजेन्द्र पोरवाल, कृष्णगोपाल राठी और प्रमोद डाड का विशेष सहयोग रहा।
