लाडपुरा: भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु

 (शिव जांगिड़)
लाडपुरा।कस्बे में रविवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथा व कलश यात्रा में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

पुष्प वर्षा से हुआ कलश यात्रा का स्वागत

रविवार सुबह गांव के मध्य स्थित बागवाले कुएं से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्र