माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित, उमेश तोतला बने अध्यक्ष

समाज के सक्रिय सदस्यों को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियां, संगठन को सशक्त बनाने पर रहेगा फोकस

निम्बाहेड़ा, स्मार्ट हलचल। माहेश्वरी समाज, निम्बाहेड़ा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को की गई। समाज की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय एवं अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवगठित टीम के गठन के साथ ही समाज हित के कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार संरक्षक मंडल में नानालाल भूतड़ा, एस.एम. चंडक, रामपाल काबरा, पुरुषोत्तम झंवर, अशोक मालू एवं कृष्ण गोपाल काबरा को शामिल किया गया है। वहीं सलाहकार मंडल में श्यामसुंदर ससोनी, अरविंद मूंदड़ा, विशाल सोनी, श्यामलाल भराड़िया, भेरूलाल धूत एवं डॉ. हरिओम तुर्किया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में उमेश तोतला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किशोर मूंदड़ा तथा उपाध्यक्ष पद पर ललित सोमानी, बालमुकुंद राठी, सीताराम मंत्री, अभय माहेश्वरी एवं श्यामसुंदर मूंदड़ा को मनोनीत किया गया है।

महामंत्री पद पर वी.के. माहेश्वरी को नियुक्त किया गया है, जबकि सहमंत्री पद पर के. सोमानी, योगेश मूंदड़ा एवं पीयूष सारड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यनारायण चेचाणी को कोषाध्यक्ष तथा मनोज नुवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन मंत्री के रूप में महेश कालिया, मनीष कासट एवं पंकज मंडोवरा को दायित्व दिया गया है। समाजोन्मुखी गतिविधि सचिव पद पर अनिल सोमानी तथा कार्यालय मंत्री पद पर रत्नेश काबरा को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीनिवास भराड़िया, आलोक सोमानी, आशीष चंडक, लोकेश सोमानी एवं पुनीत काबरा को शामिल किया गया है।

समन्वय समिति में मनीष सोनी, भुवनेश्वर झंवर एवं कृष्णा जैथलिया को जिम्मेदारी दी गई है। भवन निर्माण समिति में रविंद्र भूतड़ा, सत्यप्रकाश जैथलिया, मानसिंह देवपुरा, हरीश भराड़िया एवं अखिलेश भराड़िया को शामिल किया गया है। वहीं भवन संचालन समिति में शिव पलोड़, विश्वनाथ कासट, दिनेश मालीवाल, दीपक चेचाणी एवं दीपक लढ़्ढा को मनोनीत किया गया है।

समाजजनों ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज संगठनात्मक, सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।