टोंक में माली समाज का प्रदर्शन-फुले दंपति की प्रतिमा स्थापना को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष पांचूलाल सैनी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

* बरखेड़ा बाबा तिराहे व मोदी की चौकी चौराहे पर प्रतिमा लगाने की उठाई मांग

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल।जिला माली समाज के जिलाध्यक्ष पांचूलाल सैनी के नेतृत्व में बुधवार को समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई।
माली सैनी समाज के प्रतिनिधि महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीरें लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक दो वर्षों तक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने की घोषणा की गई है।इसके बावजूद टोंक जिले में लंबे समय से की जा रही प्रतिमा स्थापना की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर परिषद टोंक की साधारण सभा में बरखेड़ा बाबा तिराहे का नामांतरण “ज्योतिबा फुले सर्किल” करने का प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है। अब केवल प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान आवंटन किया जाना शेष है। माली सैनी समाज ने मांग की कि बरखेड़ा तिराहा सिविल लाइन टोंक पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा तथा मोदी की चौकी चौराहे पर माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस दौरान समाज के तहसील अध्यक्ष श्रीराम बडीवाल, रामदयाल सैनी, पूर्व सदर अध्यक्ष शंकरलाल धुंवारिया, रामधन सैनी, लखन सैनी, कल्याण बडीवाल, पवन सैनी, पानमल सैनी, कमलेश सैनी, संजय सैनी, पीरु सैनी, रामलाल सांखला, लक्ष्मण सैनी, रामफूल सांखला, टोनी सैनी, कानाराम सैनी, पेंटर विजय जादम, किशनलाल सैनी, घासी कोतवाल सहित समाज के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।