Homeभीलवाड़ादक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक चितौड़गढ़ में सम्पन्न

दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक चितौड़गढ़ में सम्पन्न

प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने दी आगामी प्रोजेक्ट के बारे मे जानकारी, पश्चिमांचल दर्शन पुस्तक का किया विमोचन,Maheshwari Women’s Organization

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चतुर्थ सत्र की द्वितीय कार्य समिति एंव प्रथम कार्यकारिणी की बैठक कार्यक्रम नव चेतना 2024 बड़े उत्साह और उमंग के साथ चितौड़गढ़ में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि प्रदेश द्वारा आगामी प्रोजेक्ट में गांव में छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना, जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए उपहार देना, महिला उद्यमी के लिए कार्यशाला का आयोजन करना, सनातन संस्कृति की और रुझान बढ़ाना व समाज मे उत्पन्न सामाजिक समस्याओं का निराकरण के प्रयास आदि कार्य प्रदेश महिला संगठन द्वारा किये जायेगें। प्रदेश सचिव सुशीला असावा ने अभी तक हुई प्रदेश के कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती मोदानी ने संबोधित करते हुए समाज के ट्रस्ट द्वारा बच्चो की शिक्षा, महिला उद्यमी व सनातन संस्कृति के प्रति युवा पीढ़ी व बहनों मे जागृति व रुझान बढ़ाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री भदादा ने कहा कि यदि व्यक्ति अच्छे कर्म करते हुए पहली सीढ़ी पर कदम रखता है तो उसे एक दिन मंजिल अवश्य मिलती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति प्रभारी व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने कहा कि देश और समाज सेवा से पहले माता पिता की सेवा जरूरी है साथ ही नेत्रदान संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष सीमा काबरा ने बताया कि दिल्ली के सीए डॉ. श्रीराम अटल के रचित भजन राम आए हैं अयोध्या में का प्रसारण किया। चितौड़ महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी ने भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चितौड़गढ़ जिले से आए सभी पदाधिकारी और बहनों का स्वागत अपने उद्बोधन द्वारा किया। प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर ने प्रदेश के सभी संगठित इकाइयों की जानकारी दी। चितौड़ जिला उपाध्यक्ष डिंपल बिरला, रंजना झंवर, सहसचिव सुषमा सोमानी, और समिति सहसंयोजिका नेहा न्याती ने सभी को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा राठी और प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम भदादा ने बताया की बैठक से पहले पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार के लाभप्रद निर्णय लिए गए। प्रदेश संयुक्त सचिव गीता काबरा, लीला आगाल और सुनीता मनिहार ने बताया कि प्रदेश के तत्वाधान में प्रकाशित पश्चिमांचल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसके संपादक सुधा चांडक संपादक सलाहकार चितौड़गढ़ जिला सह सचिव भावना न्याती, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता राठी, प्रदेश समिति संयोजिका सरोज गट्टानी व मन विथिकाएं पुस्तक की रचियिता प्रदेश संयोजिका सुनीता जागेटिया का सम्मान किया। प्रदेश संचार सिद्धा समिति संयोजिका छवि भदादा ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों ने अपने जिले की एक वर्षीय रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रसारित की। कार्यक्रम का संचालन और आभार चितौड़ जिला सचिव रितु सोडाणी ने किया। नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल और सचिव नीतू तोषनीवाल ने बताया कि मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएँगे, सक्रांति, बसंत पंचमी और होली के त्यौहार के गानों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। विभिन प्रकार की प्रश्नोत्तरी की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले की बहनों ने भाग लिया। निंबाहेड़ा की बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
नाट्य, नृत्य और वीडियो क्लिप के माध्यम से दी जानकारी
स्थाई प्रकल्प प्रमुख मोना डाड, प्रदेश समिति प्रभारी रीना डाड और मधु देवपुरा ने नाट्य, नृत्य और वीडियो क्लिप के माध्यम से रीति रिवाज एवं परंपराएं व्यक्तिगत आस्था का विषय है और हमारे अग्रज हमें इन परंपराओं का निर्वहन कैसे करते हैं सीखाते रहे हैं परंतु आज की युवा पीढ़ी इस आस्था को अंधविश्वास का नाम देती है जिसका खंडन करने के लिए परंपरा के साथ जुड़े तार्किक वैज्ञानिक आधार व सोलह संस्कारों की जानकारी बहुत ही सुंदर तरीके से युवा पीढ़ी और बहनों को समझाया गया।
चितौड़गढ़ महिला संगठन का रहा सहयोग
राष्ट्रीय समिति सदस्य सरिता न्याती और मनोरमा काल्या ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में चितौड़ जिला संगठन मंत्री उमा न्याती, कोषाध्यक्ष सीमा काबरा, पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तोषनीवाल, सहसचिव भावना न्याती, सरिता न्याति, सरिता चेचानी, स्नेहलता भंडारी, रामजानकी सोमानी, नीलिमा झंवर, रतन काबरा, सुधा काबरा, दीपिका शारदा, आशु माहेश्वरी, भगवती समदानी, रेणू सोमानी, शिखा शारदा, सीमा भंडारी सहित चितौड़गढ़ महिला संगठन का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES