अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा
श्राद्ध पक्ष पर सर्व पितृ हवन कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्भीलवाड़ा का. सं. 27 सितम्बर
स्मार्ट हलचल।अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष पर प्रथम दिवस पर आज 26 सितम्बर शनिवार को सांय ” सर्व पितृ हवन कार्यक्रम ” स्थानीय बलशाली बालाजी मन्दिर में आयोजित किया गया !
इस हवन कार्यक्रम के संयोजक एवं भीलवाड़ा जिला पदाधिकारी श्री रामचन्द्र मून्दड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऊं पितृदेवाय नमः , ऊं वसुंधराय नमः , ऊं पितृगणाय नमः.. आदि सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा ! इस सर्व पितृ हवन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने की तथा मुख्य आतिथ्य पूर्व जिलाध्यक्ष कान्ता बी एल मेलाणा एवं जिलाध्यक्ष सुनील जागेटिया का रहा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला शिक्षा सचिव श्रीमती इन्दिरा डॉ भागचन्द सोमानी , जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव आनन्द धाम हवेली मन्दिर की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुमन बाहेती एवं प्रबुद्ध सदस्य गीता जगदीश चन्द्र मून्दड़ा उपस्थित रहे !
कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण के साथ सभी को सामूहिक आहूतियां बलशाली बालाजी मन्दिर के पण्डित जी श्री दीपक दाधिच ने करवाई !
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की सभी 133 जिला शाखाओं के सदस्यों व पदाधिकारियों की तरफ से भी उनके पितृ देवताओं को आहूति अर्पित की गई ! कार्यक्रम में श्री बी एल मेलाणा एवं डॉ भागचन्द सोमानी ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को आनन्दित किया !