महुवा विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए शांतिपूर्णहुई वोटिंग

30 अक्टूबर को सरपंच पद के लिए डाले जाएंगे वोट

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्रमें बुधवार को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हुआ। महुवा पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के पांच वार्डों में वोट डाले गए। वोटिंग के लिए कुल 76 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। महुवा पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य श्रेणी के लिए रिजर्व किया गया है। शाम 6 बजे तक मतदान चला। मतगणना 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

पंचायत समिति महुवा एक नजर में
कुल वार्ड–15
कुल मतदाता–63236
पुरुष मतदाता–33269
महिला मतदाता–29967
मतदान केंद्र–76

महुवा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा में ग्राम करणपुर के लोक पंचायत परिसीमन के विरोध में पंचायत राज चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं करनपुर गांव ग्राम पंचायत पाटोली से हटकर के राज्य सरकार ने पंचायत परिसीमन के दौरान ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा में लगा दिया था। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और एक भी वोट पंचायत राज चुनाव में नहीं डाल रहे हैं ग्रामीण सीताराम गुर्जर ने बताया कि राजनीतिक व्यवस्था के चलते ग्राम करणपुर को पाटोली ग्राम पंचायत से हटकर पीपलखेड़ा में लगाया है जो गलत है करणपुर विधानसभा क्षेत्र टोडाभीम का गांव है और पीपलखेड़ा विधानसभा क्षेत्र महुवा का गांव है नियम अनुसार एक ग्राम पंचायत में दो विधानसभा क्षेत्र के गांव नहीं हो सकते लेकिन राजनीतिक लोगों की व्यवस्था के चलते ऐसा हुआ है जिसके विरुद्ध स्वरूप हम पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं l करनपुर गांव की सभी ग्रामीण अपने स्कूल पर एकत्रित हैं और सरकार के विरुद्ध स्वरूप हाथों में तख्तियार लेकर विरोध कर रहे हैं वहीं पोलिंग बूथ पर करणपुर के बहिष्कार के कारण पोलिंग पार्टी हाथ पैर हाथ रखकर बैठी है। रिटर्निंग अधिकारी प्रेमराज मीना ने बताया कि इसी प्रकार शायपुर ग्राम पंचायत के प्यार का नंगला गांव में भी ग्रामीणों ने पंचायत हेड क्वार्टर प्यार का नंगला बनाए जाने को लेकर विरोध कर मतदान का बहिष्कार किया।
महुवा क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा के बूथ नंबर 15 पर जिला परिषद सदस्य की एवं खराब हो गई 10:30 पर ईवीएम खराब हुई जिसमें 66 वोट डाले थे महुवा पंचायत समिति के रिटर्न अधिकारी प्रेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी कर्म के चलते ईवीएम खराब हुई है जिसे अब बदल गया है और नई एवं में मतदान शुरू करवाया गया है। इसी प्रकार पावटा में भी कुछ समय के लिए मशीन में खराबी आने के कारण कुछ समय के लिएमतदान प्रभावित रहा जिस समय रहते ठीक कर दिया गया।

एसडीएम प्रेम राज मीणा ने बूथों का जायजा लेकर दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश, बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पीपलखेड़ा, बालाहेड़ी, समलेटी, पाडली और वीरपुर सहित कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, फर्जी मतदान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

महुवा पंचायत राज चुनाव को लेकर बुधवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना ने पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीपलखेड़ा, बालाहेड़ी, समलेटी, पाडली, वीरपुर, हुडला सहित अन्य गांवों के बूथों पर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महुवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान प्रतिशत 10 बजे तकमहवा 15.47
मनोहरपुर खेड़ला 14.64
मंडावर 13.46
बैजूपाड़ा 13.93

: मतदान प्रतिशत 01 बजे तक
महवा 35.49
मनोहरपुर खेड़ला 36.63
मंडावर 35.05
बैजूपाड़ा 34.35

मतदान प्रतिशत 03 बजे तक
महवा 51.03
मनोहरपुर खेड़ला 52.53
मंडावर 51.08
बैजूपाड़ा 51.58

मतदान प्रतिशत 06 बजे तक

महवा 67.55
मनोहरपुर खेड़ला 68.14
मंडावर 68.61
बैजूपाड़ा 67.36
मतदान हुआ

निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखें।
उन्होंने विशेष रूप से फर्जी मतदान की आशंका पर सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मतदान दल किसी दबाव में आए बिना निर्भीक होकर कार्य करें और प्रत्येक मतदाता को नियमानुसार मतदान का अवसर सुनिश्चित करें। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना है।

मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी

मतदान के बीच प्रत्याशियों की सक्रियता भी रही चर्चा में। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाते नजर आए। गांवों में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगते दिखाई दिए। कहीं मतदाताओं को चाय पिलाकर मेल-मिलाप किया जा रहा था, तो कहीं कोल्ड ड्रिंक के जरिए उनकी आवभगत करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की जा रही थी।
चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी मतदाताओं को साधने में जुटे रहे, वहीं प्रशासन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निगरानी करता रहा। महुवा उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना महुवा पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंहमहुवा थाना अधिकारी महेंद्र यादव तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा सहित अन्य चुनाव में लगे अधिकारी कर्मचारी की शक्ति के चलते के चलते चुनाव शांतिपूर्ण हुई।