अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशों और उच्च अधिकारियों के सुपरविजन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान में साकेत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अस्पताल के बाहर से हुई बाइक चोरी का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 5 चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
महज आधे घंटे में अस्पताल के बाहर से गायब हुई थी बाइक
घटना 24 जुलाई की है। फरियादी सुरेश चन्द ने साकेत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थी। जब वे उससे मिलने आए और बाइक पार्किंग में खड़ी कर अंदर गए, तो महज 30 मिनट में अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला (मुकदमा नं. 275/2026 धारा 303(2) BNS) दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना से हत्थे चढ़ा 22 साल का शातिर
थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाई और मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने टॉडगढ़ क्षेत्र के ‘मालोतो की बेर’ निवासी राहुल सिंह रावत (22 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।
5 वाहन जब्त, गिरोह से जुड़े अन्य सुराग तलाश रही पुलिस
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़ित की बाइक (RJ 01 VS 0294) के साथ-साथ 4 अन्य चोरी की गाड़ियाँ बरामद कीं।
बरामद वाहनों की सूची:
होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125)
होंडा सीबी शाइन 125 (Honda CB Shine 125)
होंडा सीडी 100 ड्रीम (Honda CD 100 Dream)
होंडा एक्टिवा 5G (Honda Activa 5G)
हीरो होंडा स्प्लेंडर (Hero Honda Splendor)
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया, हेड कांस्टेबल गणपतराम, किशनाराम, और कांस्टेबल हनुमान सहाय, रणजीत व अनिल कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
