चोरी ऊपर लगे लगाम ग्रामीणों की मांग
आधे दर्जन से अधिक गांवो के लोग पहुंचे काछोला थाने व तहसील कार्यालय पर
काछोला 27 जुलाई – स्मार्ट हलचल|काछोला थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से परेशान होकर आधे दर्जन से अधिक गांवो के किसान काछोला थाने व तहसील कार्यालय पर पहुंचे जहां थाना प्रभारी व काछोला तहसीलदार शैतान सिंह मीणा से चोरियों पर लगाम लगे इसको लेकर वार्ता की।वहीं क्षेत्र में रात्रि के समय ग्रस्त व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जिस पर तहसीलदार ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो इसका आश्वासन दिया ।लगातार हो रही चोरी से अज्ञात चोरों को पकड़ने को लेकर किसान एवं क्षेत्र के लोग लामबद्ध हुए एवं अपना रोष प्रकट किया ।
तहसील के ग्राम पंचायत सरथला में बीती रात 8 से 10 किसानों की बिजली केबिल, पाइप फवारा लाइन, की चोरी से परेशान किसानों ने भीलवाड़ा एसपी, जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन। जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कंजर ने बताया कि बीती एक दो रात से लगातार किसानों के चोरियां हो रही है। सरथला निवासी दुर्गा सिंह , राठौर, की 200 फीट बिजली केबल, कई किसानों के फवारा लाइन, व पाइपलाइन, की लगातार चोरी से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं चोरी की वारदातों को रोकने के लिए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर महोदय, व भीलवाड़ा एसपी साहब के नाम ज्ञापन दिया है।
इन किसानों के हुई है चोरी की वारदात –
खेत पर चोरी हुई जिन किसानों के नाम दुर्गा सिंह राठौड़, सरदार सिंह मीणा, शांति लाल कंजर, दुर्गा लाल माली, जगदीश धाकड़, बालू बैरवा जिसकी मोटर चोरी हुई है व साथ ही अन्य किसानों के चोरियां हुई है।
ज्ञापन कार्यक्रम में , सरथला प्रशासक ब्रह्मा लाल कंजर, दुर्गा सिंह राठौड़ जगदीश धाकड रामकिशन मीणा कन्हैयालाल बलाई, प्रभु लाल दरोगा, सरदार सिंह मीणा, कैलाश धाकड़, शंभू धाकड़, दुर्गा लाल माली, दुर्गा लाल मीणा, फूलचंद धाकड़ सहित आधे दर्जन से अधिक गांव के किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
