5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।
ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।
जिला पुलिस कप्तान मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना द्वारा मय टीम कानि नरेश कुमार, रामकिशन, मुकेश कुमार, योगेन्द्र कुमार, महेन्द्र नैण दौराने नाकाबंदी थाना सर्कल में एक मोटर साइकिल से 5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई व 2 आरोपी खेम राज पिता मेघराज भील उम्र 41 साल निवासी राजपुरिया थाना नीमच एमपी व पप्पू सेन पिता नाथू लाल सेन निवासी जावी थाना नीमच को गिरफ्तार किया गया। तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
