गंगापुर – मालीखेड़ा डेलाना में किराणे की दुकान पर अवैध शराब की बिक्री करने की सूचना पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर चामुंडा किराना स्टोर दुकान से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी अवैध शराब जब्त कर दुकान संचालक महेंद्र कलाल को गिरफ्तार किया। शराब बिक्री के लिए उपयोग में ली जाने वाली मोटरसाइकिल को भी जप्त कर कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध शराब की बिक्री करने वाले में हड़कंप मच गया।
पेट्रोली ऑफिसर आबकारी विभाग धोलाराम बिश्नोई ने बताया कि डेलाना ग्राम पंचायत के मालिखेड़ा गांव में चामुंडा किराना स्टोर किरण की दुकान पर अवैध शराब बेचने की सूचना मिली मय जाप्ते के किराने की दुकान पर दबिश दी गई। दुकान में रखे हुए अवैध 397 देसी मदिरा के पव्वे, दो बोतल आरएमएल शराब से भरी हुई, 6 पव्वे अंग्रेजी शराब के, 19 बियर की बोतल, चार बियर के केन मौके से बिना लाइसेंस के किराणे की दुकान पर बिक्री करने के मामले को लेकर जप्त किए गए। वहीं अवैध शराब बेचने वाले महेंद्र पिता सोहनलाल मेवाड़ा कलाल निवासी माली खेड़ा को गिरफ्तार किया गया व अवैध शराब बेचने के लिए उपयोग में ली जा रही मोटरसाइकिल को भी विभाग द्वारा जप्त किया गया। आबकारी विभाग द्वारा धारा 1956, 54 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी महेंद्र मेवाड़ा को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पूर्व में भी अवैध शराब बेचने के दो मामले हैं दर्ज
महेंद्र मेवाड़ा के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब बिना लाइसेंस के बेचने के दो मामले
दर्ज हैं। आरोपी द्वारा अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के देसी व अंग्रेजी शराब अपनी किराने की दुकान में बेची जा रही थी जिस पर एक और मामला दर्ज किया गया।
