मांडल चौराहा सर्विस रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मांडल चौराहा सर्विस रोड पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सुरेश चंद्र मेघवंशी

मांडल, स्मार्ट हलचल। मांडल कस्बे के मांडल चौराहा स्थित सर्विस रोड पर शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान मांडल निवासी छोटू तंबोली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।