मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को बाड़मेर के पचपदरा से राजस्थान के विकास से जुड़ी 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें ₹79 हजार करोड़ की राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, ₹13 हजार करोड़ की जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास और यमुना जल परियोजना शामिल है। साथ ही प्रदेश के 50 हजार से अधिक युवाओं* को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गंगापुर सिटी के सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के नवनियुक्त लगभग 150 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राज्य सरकार की ओर से सम्मान स्वरूप किट भी भेंट की गई।
*कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी*
लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद अटल, शहर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामभरोसी वैष्णव, उपखंड अधिकारी बृजेन्द्र मीणा, विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया।ब्लॉक नोडल एवं विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने बताया कि ब्लॉक में अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने उत्साह से भाग लिया और खुशी जाहिर की।
