मध्य प्रदेश के झाबुआ निवासी दीपक कुमार माहेश्वरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जून 2026 की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके साले हितेश उर्फ गोलू की तबीयत खराब है। जब वे परिवार सहित भीलवाड़ा पहुंचे, तो पता चला कि मजदूरी की बात को लेकर हितेश का उसके साथ रहने वाले अंकित पीटर नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। विवाद के दौरान अंकित ने हितेश पर चाकू से हमला कर दिया। हितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार आरोपी अंकित पीटर उर्फ किटू उम्र 38 वर्ष निवासी गांधीनगर, जिला रतलाम (मध्य प्रदेश)। हाल रामचंद्र मेघवंशी का मकान (किराएदार), ऋषभ पेट्रोल पंप के पीछे, संतोकपुरा रोड, माण्डल चौराहा (भीलवाड़ा) है ।
पुलिस टीम का प्रयास
भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के आदेशानुसार और अन्य उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में माण्डल थानाधिकारी रोहिताष्व यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मोबाइल फॉरेंसिक और स्पेशल मोबाइल अनुसंधान टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद तकनीकी सहायता (Technical Surveillance) का उपयोग करते हुए आरोपी अंकित उर्फ किटू पीटर को डिटेन किया गया। पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई करने वाली मुख्य पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में माण्डल और भीमगंज थाने के अधिकारी व कांस्टेबल शामिल थे, जिनमें मुख्य रूप से थानाधिकारी रोहिताष्व यादव, स.उ.नि. शरीफ मोहम्मद, स.उ.नि. कैलाश चन्द्र और अन्य कांस्टेबल (रविन्द्र, मनिष, संजेश, रमेश चन्द्र, उमराव, राजेश, मुकेश, व रमेश कुमार) ।