माण्डलगढ़ में तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, 19 से 21 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

माण्डलगढ़ में तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, 19 से 21 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल। नगर पालिका माण्डलगढ़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता डांगी ने बताया कि महोत्सव के तहत 19, 20 और 21 अक्टूबर को दशहरा मैदान महाराणा प्रताप पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी की जा रही व दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव के पहले दिन 19 अक्टूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे मुंबई के गायक मुकेश शर्मा, अभिनेत्री आरोही नायक, राजस्थानी डांसर मिस ममता और मिस पूजा सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों के साथ 51 फीट ऊंचे रावण का दहन व भव्य आतिशबाजी की जाएगी इसके साथ ही विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के जाने-माने कवि जानी बैरागी, दिनेश देसी घी, उत्तर प्रदेश के गौरव चौहान व मोहित सक्सेना तथा राजस्थान के मनोज गुर्जर सहित अन्य कवि अपनी रचनाओं का काव्यपाठ करेंगे। अंतिम दिन 21 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या में गुजरात की सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी व उनकी प्रस्तुतियों के साथ दशहरा महोत्सव का समापन भक्तिमय होगा।