करवाचौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल। करवाचौथ का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। इस दौरान माण्डलगढ़ स्थित चौथ माता मंदिर में महिलाओं ने पहुंचकर चौथ माता की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।